Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सभी बैंक 15 दिन के भीतर लंबित प्रकरणों का करें निराकरण :- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक आज जिला कार्यालय में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित जिले के समस्त बैंकों के जिला समन्वयक/प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले के CD Ratio, प्राथमिकता क्षेत्र के ऋण तथा सरकार प्रायोजित योजनाओं की बैंकवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। माननीय कलेक्टर डॉ सिंह ने CD Ratio में सुधार लाने, प्राथमिकता क्षेत्र विशेषकर कृषि, MSME, स्वयं सहायता समूह एवं कमजोर वर्गों को ऋण प्रवाह बढ़ाने के निर्देश दिए।

सरकार प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत लंबित प्रकरणों पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने निर्देशित किया कि सभी बैंकों द्वारा 15 दिवस के भीतर समस्त लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। बिना उचित कारण प्रकरण लंबित न रखने तथा पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में वित्तीय समावेशन, ऋण-जमा अनुपात में संतुलन, शाखा स्तर पर समन्वय तथा भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। जिला प्रशासन ने सभी बैंकों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे आपसी समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए जिले की आर्थिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एलडीएम मोहम्मद मोफिज, आरबीआई से नवीन तिवारी एवं नाबार्ड से पंकज येवले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button