Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़तबादला

खनिज निरीक्षकों को मिली पोस्टिंग, देखिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर खनिज साधन विभाग में खनि निरीक्षक पद पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। आयोग द्वारा दिनांक 15.10.2025 को जारी चयन सूची के अनुसार मुख्य सूची में अनुशंसित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के अंतर्गत नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर प्रभावी होगी।

नियुक्ति आदेश में विभिन्न जिलों में पदस्थापना का विवरण भी स्पष्ट किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को जिला कार्यालयों की खनिज शाखाओं तथा संचालनालय स्तर पर तैनात किया गया है। शासन के आदेश के अनुसार नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकता और विभागीय कार्यों की सुचारू व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। मुख्य सूची के क्रमांक के अनुसार दुर्गेश कुमार को जिला कार्यालय (खनिज शाखा), जिला-जांजगीर चांपा में पदस्थ किया गया है। आशुतोष मिश्रा को जिला-जशपुर, विकास सिंह राजपूत को जिला-बिलासपुर, तथा मदन साहू को जिला-कोरबा में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में प्रिया सिन्हा को जिला-रायपुर में पदस्थापना दी गई है। विवेक कुमार चंद्राकर को जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़ तथा करण प्रसाद सोनी को जिला-दुर्ग में तैनात किया गया है।

देखें लिस्ट –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button