Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

बोरियाकला में राष्ट्रीय एकता और संविधानिक मूल्यों के संकल्प के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

रायपुर। ग्रीन्सविल्ले बोरियाकला रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी (छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड, बोरियाकला, रायपुर) द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी 2026, सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह खेल परिसर मैदान में गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:15 बजे मुख्य अतिथि संतोष कुमार वाहने (सेवानिवृत्त उप आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वाहने ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र तथा नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की स्मृति का पर्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर समाज में समरसता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने ग्रीन्सविल्ले बोरियाकला रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

सोसाइटी के अध्यक्ष देवता दीन दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों को सामूहिक रूप से मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और निवासियों का आभार जताया।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष  प्रदीप, कोषाध्यक्ष राजेश द्विवेदी सहित लावण्य तिवारी, आर.सी. सोनी, वीरेंद्र द्विवेदी,   ओ.पी. पटेल,  सुब्रत सरकार,  राधा द्विवेदी,  विनीता सक्सेना, दिलीप शर्मा, सुकांत मिश्रा,  जे.पी. पांडे,  के. मजूमदार, डी.के. गिरधर, भारत राजदेव, छन्नू साहू एवं बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य और निवासी उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में संगठन सचिव  राकेश दास वैष्णव ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर भारत राजदेव (पूर्णिमा शॉप) तथा   महावीर अनाज भंडार व अमूल दुग्ध, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सौजन्य से मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन  आर.सी. सोनी ने किया। पूरे आयोजन में सौहार्द और देशभक्ति का वातावरण बना रहा और समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button