छत्तीसगढ़
महाबीर उ.मा. विद्यालय गुढ़ियारी में मनाई गई वंदे मातरम् राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ

रायपुर। वंदे मातरम् राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर महाबीर उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुढ़ियारी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर के आदेशानुसार दिनांक 15 जनवरी 2026, गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने वाद्य यंत्रों के साथ संगीतमय रूप में वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन एवं वाचन किया। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य तपन कुमार चौधरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टॉफगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रप्रेम एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।





